सिसवन में रहस्यमय ढंग से युवक गायब, परिजन चिंतित व परेशान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन से एक लगभग 22 वर्षीय युवक का रहस्यमय ढंग से गायब होने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित परिजनों ने शुक्रवार को सिसवन थाने में आवेदन देकर अपहरण की आशंका जाताते हुए कार्रवाई की मांग की है. घटना के संबंध में स्थानिये निवासी पीड़ित तारकेश्वर महतो ने आवेदन के माध्यम से बताया है कि मेरे पुत्र 25 वर्षीय राजेश चौहान जो 20 जुलाई रात्रि भोजन कर अपने कमरे में सो गया. अगले दिन सुबह करीब पांच बजे देखा तो उसके कमरे का जंजीर बाहर से बंद था. हमे लगा कि सुबह टहलने गया होगा, लेकिन दोपहर तक घर वापस नहीं आया तो हमलोगो ने उसके नंबर पर फ़ोन किया पर नंबर बंद था.

तब कमरा में आकार देखा जिसमे व रात को सोया था तो दोनो मोबाइल, पर्स व चप्पल कमरा में ही पड़ा था, पर मोबाइल में सीम कार्ड नहीं था. इधर युवक के परिवार वाले काफी खोजबीन किए पर कहीं पता नहीं चल पाया. मालूम हो कि तीन माह पहले विदेश से घर लौटा था. अब तक लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है. परिजन किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि आवेदन से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिली है. मिलने पर मामला दर्ज कर जांच की जायेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026