परवेज अख्तर/सिवान: यूपी से सवारी जीप में शराब लेकर आ रही महिला व एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नौतन-मैरवा मार्ग पर कबीरपुर मोड़ के समीप से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को देखकर जीप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जीप को जब्त कर लिया है। जीप में बैठी महिला के पास से लगभग दो सौ बोतल शराब बरामद की गयी है। दोनों के मां-बेटे के रूप में यात्री बनकर जीप से शराब लाने की बात बतायी जा रही है। गिरफ्तार महिला हुसैनगंज थाने की केवला देवी और युवक सीवान नगर थाने का विक्की चौहान है। जानकारी के अनुसार यूपी के चित्रसेन बनकटा के रास्ते दोनों नौतन-मैरवा मार्ग पर पहुंचे थे।
दोनों के झोला लेकर आने पर ग्रामीणों को शक हुआ। एक सवारी जीप में केवल दो सवारी के बैठने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कबीरपुर मोड़ पर वाहन जांच शुरू कर दी। चालक पुलिस वाहन को देखकर मौके से फरार हो गया। महिला और युवक के पास रखे गये झोला में जांच के दौरान शराब की बोतल मिली। पुलिस महिला और युवक को आम यात्री बनाकर शराब की तस्करी कराने वाले कारोबारी के पहचान में जुट गयी है। सीवान के किसी शराब कारोबारी के यहां शराब लेकर जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…