परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी-मेहरौना मुख्य मार्ग पर गोहरुआ गांव के समीप बुधवार की सुबह पुलिस ने अज्ञात शव बरामद किया। पुलिस का कहना था कि ग्रामीणों की सूचना के बाद एक अधेड़ का शव कुचला हुआ बरामद किया गया। हालांकि शव की पहचान नहीं हो सकी है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि सुबह टहलने के दौरान मुख्य सड़क पर उन्होंने शव को देखा। उन्होंने बताया कि शव को बहुत पहचानने की कोशिश की गई। लेकिन सिर पर अत्यधिक चोट लगने, खून से लथपथ होने व किसी तरह का पहचान पत्र नहीं होने से शव की पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, एएसआई मोहन पासवान, एएसआई जफर आलम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि कहीं और हत्या करके शव को यहां तो नहीं फेंका गया है। पुलिस मृतक के शव की शिनाख्त, सिर पर लगी चोट के कारणों की जांच व वाहन की पहचान करने में जुटी हुई है। ताकि मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक पहुंचा जा सके। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा जल्द किया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…