परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के मैदनिया गांव में आर्केस्ट्रा के दौरान मारपीट करने वाले युवक को पुलिस ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। युवक सुमेरपुर गांव का रहने वाला विकास कुमार बताया जा रहा है। युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। युवक से पिस्टल को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मैदनिया गांव में एक बारात में आर्केस्ट्रा चल रहा था। इसी दौरान कुछ युवक फरमाइशी गीत को लेकर बाराती से उलझ गये। विवाद बढ़ने पर कुछ लड़कों ने सुमेरपुर गांव से कुछ दोस्तों को बुला लिया।
बारात में पहुंचे विकास ने पिस्टल लहराते हुए लोगों को धमकाना शुरू कर दिया। पिस्टल देखकर बारात में मौजूद लोग भागने लगे। अफरा तफरी के बीच कुछ लोगों ने युवक को पिस्टल के साथ पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी गई। युवक ने अपने दो दोस्तों द्वारा चार बजे सुबह में बुलाये जाने की बात पुलिस को बतायी है। पुलिस उसे पिस्टल उपलब्ध कराने वाले युवक के बारे में पता लगा रही है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सुमेरपुर के एक युवक को पिस्टल के साथ पकड़ा गया है। उसके अन्य साथियों के बारे में भी पता किया जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…