मैरवा: तितरा के युवक की यूपी में सड़क हादसे में मौत

सड़क हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा के युवक की यूपी में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई. उसकी पहचान तितरा गांव निवासी अनिल सिंह (45) वर्ष के रूप में हुई है.वहां मौजूद लोगों का कहना था कि मृतक अपने ससुराल यूपी के बनकटा थाना क्षेत्र के पकड़ी बाबू से वापस आ रहा था.तभी जगदीशपुर के समीप अनियंत्रित बाइक ने तेज ठोकर मार दी. लोगों ने बताया कि तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग और दुकानदार घटनास्थल पर दौड़े.जहां युवक के साथ दो अन्य लोग भी गंभीर हालत में सड़क पर गिरे हुए थे.

लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची बनकटा थाना की पुलिस ने तीनों को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने अनिल सिंह को मृत घोषित कर दिया.पूरी घटना की सूचना यूपी पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन पर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. परिजनों का कहना था कि मृतक कुछ जरूरी काम से अपने ससुराल पकड़ी बाबू गया था.जहां से वापस आने के दौरान यह घटना हुई.इस संबंध में बनकटा थानाध्यक्ष घनश्याम सिंह का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026