Categories: पटना

दिल्ली में बंधक हैं लालू यादव? तेज के आरोप को तेजस्वी ने किया खारिज, कहा-लालू जी को कोई नहीं बना सकता है बंधक

पटना: नई दिल्ली में लालू प्रसाद को राजद के कुछ लोगों ने बंधक बना लिया है। शनिवार को लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप ने पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में यह आरोप लगाया था। जिसमें उन्होंने इशारों इशारों में तेजस्वी पर निशाना साधा था। अब तेजस्वी यादव भी अपने बड़े भाई के इन आरोपों के बाद खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने तेज प्रताप के बयान के खारिज करते हुए कहा है कि लालू जी को कोई बंधक नहीं बना सकता है। उनका व्यक्तित्व ऐसा है। हालांकि इस दौरान खुद पर लगे आरोपों को लेकर कुछ भी कहना जरुरी नहीं समझा।

नई दिल्ली से पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने कई ऐसे कार्य किए हैं जिससे देश और बिहार के लोगों ने पहचानते हैं। लालू प्रसाद यादव लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे। रेल मंत्री रहे। दो प्रधानमंत्री उन्होंने बनाया। लालू प्रसाद यादव ने आडवाणी जी को गिरफ्तार करवाया था। लालू प्रसाद यादव को बंधक बनाने की बात उनके व्यक्तित्व से नहीं मिलती है।

इस दौरान जब तेजस्वी पर लालूजी को बंधक बनाए जाने के आरोपों पर जवाब मांगा गया तो वह सिर्फ लालू प्रसाद की ही बात करते नजर आए। न तो उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों के बारे में कुछ कहा, न ही बड़े भाई के आरोपों को लेकर कुछ कहा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026