मैरवा: दिल्ली से भगायी गई नाबालिग भटही गांव से हुई बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: दिल्ली से एक माह पहले भगायी गयी नाबालिग गुठनी थाना क्षेत्र के भटही गांव से सोमवार को बरामद की गई. इस बरामदगी में लड़की की मां का अहम रोल रहा. जिसकी सहायता से मैरवा पुलिस ने अपहरणकर्ता नीरज राम को नाबालिग के साथ उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. इधर नाबालिक लड़की ने युवक से शादी कर ली थी. इस संबंध में लड़की की मां फूल कुमारी ने बताया कि हम लोग दिल्ली के होलार मिला क्षेत्र में काफी वर्षों से रहते हैं. मूलत: वे लोग भभुआ जिले के निवासी है. पति-पत्नी दोनों एक फैक्ट्री में काम करते .हैं लड़की घर पर रहती थी. घर के कुछ दूरी पर लड़का वेल्डिंग का काम करता था.

उनकी गैर हाजरी में लड़की को बहला-फुसलाकर 30 मार्च को अपहरण करके ले भागा. जिसकी प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज करा दी गई थी. कुछ दिन पहले लड़की से बात करने पर लड़के का घर का अता-पता चला. जिसके बाद वह दिल्ली से मैरवा आ गयी. मैरवा पुलिस की सहायता लेकर दोनों को हिरासत में ले लिया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा पूरी जानकारी लेने के बाद आरोपी नीरज कुमार को उसे घर से गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया है. जिसे दिल्ली पुलिस लेकर जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024