सिवान: दो रिश्तेदारों में जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के निराला नगर मोहल्ले में सोमवार की दोपहर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. जिसमें दोनों पक्ष के आधा दर्ज लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मारपीट करने वाले दोनों पक्ष एक-दूसरे के रिश्तेदार बताए जाते हैं. घटना के संबंध में एक पक्ष के घायल दीपक कुमार ने बताया कि मेरी शादी ढाई वर्ष पहले सारण के शीतलपुर में अशोक कुमार प्रसाद की पुत्री नेहा के साथ हुयी थी. मेरे घर निराला नगर में आने के बाद कुछ दिनों तक ठीक-ठाक रही, इसके बाद वह बीमार पड़ गयी. हम लोगों ने उसका इलाज सीवान में ही कराना शुरू किया, जहां उसका इलाज अभी चल रहा है. बीते एक माह पूर्व इलाज के दौरान नेहा के पिता अशोक कुमार प्रसाद, उसके भाई सोनू कुमार व मोनू कुमार सीवान पहुंचे. जहां उन लोगों के द्वारा विरोध किया गया कि मेरी बहन का अच्छा से इलाज नहीं कराया जा रहा है.

मैंने उनसे कहा कि आप लोग ही अच्छा इलाज करवा दीजिए, जब वह ठीक हो जाय तो पहुंचा दीजियेगा. इसके बाद वह अपने घर शीतलपुर चली गई. सोमवार की सुबह तकरीबन 11 बजे नेहा के पिता अशोक कुमार, भाई मोनू व सोनू के साथ कुछ अज्ञात लोग मेरे घर पहुंचे. परिजनों के साथ तू-तू मैं-मैं करने लगे. यह देख हम लोगों ने पूछा कि आखिर मामला क्या है  तो वे लोग गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए. अभी हम लोग कुछ समझ पाते तब तक मुझे व मेरे पिता को पीटना शुरू कर दिए. साथ ही बीच बचाव के लिए आई मेरी मां व बहन को भी मारपीट कर घायल कर दिया. इसके बाद शीतलपुर से आए कुछ अज्ञात लोग मेरे घर के अंदर प्रवेश कर तोड़फोड़ की. यही नहीं करीब तीन लाख पचास हजार रुपये के आभूषण व अन्य सामान उठा ले गए.

घटना के बाद पड़ोसियों ने हम लोगों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. वहीं दूसरे पक्ष के नेहा के भाई मोनू व सोनू ने बताया कि मेरी बहन का शादी होने के बाद से ही उसके ससुराल वाले टॉर्चर कर रहे थे. जिसकी शिकायत उसने बार-बार हम लोगों से की थी. बीमार पड़ने के बाद सही से इलाज नहीं कराया जा रहा था. जिसके बाद हम लोग अपने साथ लेकर चले गए और आज सुबह पंचायत करने के लिए सीवान आए. जहां हम लोगों के साथ मारपीट की गई. जिसमें हम दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्होंने यह भी बताया कि हम लोगों पर जो भी लूटपाट का आरोप लगा है वह बेबुनियाद है. हम लोग दूर से आ करके कैसे लूटपाट करेंगे ? इधर दीपक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई है. हम लोग स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराएंगे. इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024