मैरवा पुलिस ने दो कार में लदी 288 लीटर अंग्रेजी शराब किया बरामद

चार तस्कर गिरफ्तार, दो कार जप्त

परवेज अख्तर/सिवान: शराबबंदी के बाद भी सीमावर्ती इलाके में भारी मात्रा में शराब की आवाजाही रुकने का नाम नही ले रही हैं. लगातार शराब माफिया शराब की तस्करी करा रहे है. पुलिस भी शराब माफियाओं पर नकेल कसते हुए शराब की बड़ी बड़ी खेप बरामद कर रही है. इसी कड़ी में गुरुवार को अहले सुबह मैरवा के धरनी छापर में बने चेक पोस्ट पर तैनात जवानों ने वाहन जांच के दौरान शराब से लदी दो कार को पकड़ लिया. पुलिस की जांच में दोनों कारो से 288 लीटर एट पीएम, ब्लंडर प्राइस, सिग्नेचर जैसे ब्रांड  की अंग्रेजी शराब मिला है. शराब के साथ पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है.

जो बिहार के छपरा जिले के रहने वाले है. पुलिस दोनों कारो को जप्त कर  गाड़ी नम्बर के आधार पर शराब माफियाओं की गिरफ्तारी करने में जुटी हुई है. गिरफ्तार तस्कर छपरा नगर के मो हकीम के पुत्र इमामुद्दीन मियां, मो. लुकमान के पुत्र मो. अरमान अली, किशुन भगत के पुत्र जितेंद्र भगत तथा तारकेश्वर चौरसिया के पुत्र अभिषेक चौरसिया है. बताया जाता है कि दो कारो में चार लोग सवार होकर शराब की बड़ी खेप छपरा ले जाने के फिराक में थे. जैसे ही यूपी सीमा क्रॉस कर बिहार में प्रवेश किया तो धरनी छापर चेकपोस्ट पर तैनात जवानों ने कार को जांच किया तो शराब की दुर्गंध आने लगी. जिसके बाद दोनों कारों को जवानों पकड़ कर थाना के हवाले कर दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026