गोपालगंज: दुकानदार बिना मास्क के पकड़े जाएंगे, तो दुकाने होगी सील

गोपालगंज: स्थानीय प्रखंड के थावे बाज़ार से लेकर ग्रामीण इलाकों के बाजारों में बिना मास्क के पकड़े गए दुकानदारो की दुकान सील होगी।बीडियो मनीष कुमार सिंह ने बताया कि थावे बाज़ार में कोई भी दुकानदार बिना मास्क के पकड़ा गया,तो दुकान को तीन से सात दिन के लिए सील कर दिया जाएगा।तथा उसपर जुर्माना भी लगाया जाएगा।इस नियम को दुकानदार व ग्राहकों को हर हालत में पालन करना जरूरी है।उन्होंने बताया कि इसके लिए टीम गठित कर दी गई है, जो हर घन्टे औचक निरीक्षण करती रहेंगी।

अब बिना मास्क के बाज़ार में कोई व्यक्ति पकड़ा जाएगा,तो उससे जुर्माना वसूला जाएगा।बस,टेम्पू, ई रिक्शा चालक भी बिना मास्क पहने पकड़े जाने, पर जुर्माना के साथ उसकी गाड़ी जब्त कर ली जाएगी।इन सभी गाड़ियों पर बिना मास्क के चालक, कॉन्ट्रेक्टर या सवारी पकड़े गए, तो सबसे पहले गाड़ी को जब्त किया जाएगा।सभी पर जुर्माना लगाया जाएगा।इस दौरान अपर समाहर्ता राहुल सिन्हा, बीडियो मनीष कुमार सिंह, बीसीओ दीपक कुमार, व एसआई शेलेन्द्र कुमार पप्पू के नेतृत्व में थावे बस स्टैंड पर दुकानदार व बाइक चालकों से बिना मास्क पहनने वाले 15 लोगों से 750 रुपये जुर्माना वसूल की गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026