परवेज अख्तर/सिवान: बुधवार की देर रात नरहिया पांडे गांव में शादी की तैयारी व सामान रखने के विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट हो गयी. घटना में हर्ट फेल होने से एक भाई की मौत हो गयी, जबकि दो महिला घयाल हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिलाओं को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. मृतक 70 वर्षीय हरेंद्र पांडेय बताये जाते हैं. घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संजीव कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि 20 मई को मोहन पांडेय की शादी थी. तीन भाई एक ही घर में रहते हैं. शादी का सामान रखने को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया. महिलाओं ने आपस में गाली गलौज के साथ मारपीट शुरू कर दी. जिससे हरेंद्र पांडेय को धक्का देने के बाद गिर गये. जिससे उनका हर्ट फेल हो गया. आनन फानन में उन्हें रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. वह पहले से हर्ट के मरीज थे. मारपीट बर्दाश्त नहीं कर पाये. थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष से आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी. शादी 20 मई को होनी थी. घटना के बाद शादी की खुशिया मातम में बदल गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…