दरौंदा के सिरसाव पंचायत के पूर्व मुखिया जाकिर हसन के निधन पर शोक की लहर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा प्रखंड क्षेत्र के सिरसाव पंचायत के पूर्व मुखिया जाकिर हसन दिलावर उर्फ सलन जी का निधन बुधवार की रात्रि पटना के पारस अस्पताल में हो गया. निधन की खबर मिलेते ही प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई. बताया जाता है कि बड़े भाई के लड़के की दो सप्ताह पूर्व दिल्ली में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी. जिसके बाद वे काफी चिंतित रहते थे. जब वे पटना अपने परिवार वालों से मिलने गए तो उनकी तबीयत खराब हो गयी. जिसके बाद उनको पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां ज्यादा तबीयत खराब होने पर वेंटिलेटर पर चले गए.

निधन पर सीवान सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी, विधायक हरिशंकर यादव, राजद जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, लीलावती गिरि, कृष्णा देवी, शरीफ खान, पवन यादव, प्रवक्ता उमेश कुमार, दुरौंधा प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह पटेल, शैलेंद्र यादव, नंदजी राम, सहित राजीव कुमार भारती, धीरेंद्र कुमार गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष छोटकू सिंह, कादिर अहमद, अभिषेक गौतम, छोटे खान, मन्नान अहमद, तमन्ना अहमद, गोपाल यादव, अब्दुल कलाम, कयामुद्दीन अंसारी, सेराज अहमद, आसिफ रेयाजी, वाहिद अहमद, रंजीत सिंह, बब्लू सिंह, प्रदीप सिंह, विशाल सिंह, अखिलेश्वर पांडे, रामविलास प्रसाद, कलाम अहमद, मुन्ना साह, धर्मेन्द्र, गौरी यादव, व परशुराम यादव ने दुख जताया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026