Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मैरवा पुलिस ने आमिर खुर्शीद को 40 लाख रुपये मूल्य के गांजा के साथ किया गिरफ्तार, ड्राइवर फरार

  • हुसैनगंज के मड़कन गांव का रहने वाला युवक है
  • आमिर खुर्शीद स्नातक का है छात्र
  • जब्त गांजा 1 क्विटल 35 किलो का है अनुमान

परवेज़ अख्तर/सिवान:
उत्तर प्रदेश से आ रहे एक लग्जरी गाड़ी में पुलिस को वाहन जांच के दौरान 135 किलो गांजा को जब्त किया। इस दौरान पुलिस ने वाहन में सवार एक युवक को गिरफ्तार कर लिया,जबकि चालक भागने में सफल रहा।पुलिस गांजा समेत वाहन को थाना लाई।जब्त गांजा का बाजार मूल्य करीब 40 लाख रुपये बताया जा रहा है।बतादें की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला क्षेत्र के सोहनपुर से एक कार में धंधेबाज चार बोरी में गांजा रखकर सिवान लेकर जा रहे है। इसी दौरान सोमवार की सुबह यूपी सीमा से सटे मैरवा थाना क्षेत्र के धरनी छापर चेकपोस्ट पर पुलिस उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही कार को देखकर रोकने का प्रयास किया।

पुलिस को देख कर वाहन चालक ने गाड़ी रफ्तार बढ़ा पुलिस से बचने के लिए भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे भोपतपुरा के निकट घेर लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें चार बोरी में गांजा रखा हुआ मिला। इसी दौरान वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जबकि उसमें बैठे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक ने अपनी पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मड़कन निवासी आमिर खुर्शीद के रूप में बताई।वह स्नातक का छात्र है।जब्त गांजा 1 क्विटल 35 किलो बताई जा रही है। इसका बाजार मूल्य 40 लाख है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गांजा का नमूना जांच के लिए मुजफ्फरपुर भेजा जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024