परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के नौतन थाना क्षेत्र के अंगौता गांव में सैनिक रामकुमार सिंह के घर से आभूषण समेत करीब 10 लाख की संपत्ति चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में रामकुमार सिंह के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई है।बताया जाता है कि रामपुकार सिंह एवं राजेश सिंह दोनों भाई सेना में नौकरी करते हैं। उनका परिवार घर में ताला लगाकर सिवान में रहता है। जब परिवार के लोग रविवार की शाम अंगौता पहुंचे और घर में प्रवेश किए तो सामान इधर-उधर बिखरा देख हतप्रभ हो गए।
मकान के अंदर अटैची व बक्सा टूटे पड़े थे और उसमें से आभूषण, कीमती कपड़े समेत अन्य सामान गायब थे। यह देख स्वजनों के होश हो उड़ गए। स्वजनों ने आभूषण समेत करीब 10 हजार की संपत्ति चोरी होने की बात कही है। घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सोमवार को रामपुकार सिंह व राजेश सिंह ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…