छपरा

कैश, दारू व असलहों की तलाश में जुटी मशरक थाना पुलिस

मशरक (सारण):बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा के द्वारा हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। इधर चुनाव आयोग और सारण एस पी से निर्देश मिलने के बाद थाना क्षेत्र से गुजरने वाली दो एसएच-73 और 90 पर से गुजरने वाले छोटे बड़े वाहनों में कैश, दारू व असलसों को ढूंढने के लिए एसएसबी के जवानों के साथ जुट गयीं हैं। शुक्रवार को थाना पुलिस दारोगा संदीप कुमार और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मशरक से गुजरने वाली दोनों सड़कों से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी लेनी शुरू की।

करीब 50 से अधिक की संख्या में सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। जैसे ही कोई भी वाहन हाइवे सड़क से गुजरती है उसे रोक कर पांच-पांच के समूह में पुलिसकर्मियों की टीम गहनता से तलाशी ले रही है। मालूम हो कि चुनाव के दौरान प्रत्याशी धन और बल का इस्तेमाल कर चुनाव जीतने का प्रयास करते हैं। सड़क के माध्यम से रूपया, असलहे व दारू एक जगह से दूसरे जगह भेजे जाते हैं। ब्लैक मनी को भी इसी में खपाया जाता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026