Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

छपरा से घर वापस जा रहें जनवितरण प्रणाली दुकानदार की डूबने से मौत

छपरा: मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन बाजार निवासी जनवितरण प्रणाली दुकानदार की शुक्रवार की शाम मोटरसाइकिल से छपरा से मशरक होकर घर वापस जाने के क्रम में सड़क पर बह रहें बाढ़ के पानी का अंदाजा नहीं होने से गहरे पानी में चलें जाने से डूबने से मौत हो गई। मृतक जन वितरण प्रणाली दुकानदार की पहचान डुमरसन बाजार निवासी रामजन्म साह के 50 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार साह के रूप में हुई। मामला है कि जन वितरण प्रणाली दुकानदार अपनी मोटरसाइकिल से अपने भतीजे सुजीत साह को चिकित्सक से दिखाने छपरा गये थे वही से वापस आने के दौरान शाम में मशरक के पास एस एच-90 पर बाढ़ का पानी होने के कारण बहरौली कवलपुरा होकर डुमरसन जा रहें थें

कि महादेवा ब्रहम स्थान के पास सड़क पर लगें बाढ़ के पानी के तेज बहाव में मोटरसाइकिल समेत बह गये। आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों ने आनन-फानन में गहरे पानी से दोनों को निकाला और अशोक कुमार साह को अचेतावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस जमादार अशोक चौधरी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक जन वितरण प्रणाली दुकानदार के परिजनों के चित्कार से पीएचसी का माहौल गमगीन हो गया। मृतक को दो लड़का और तीन लड़की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026