छपरा: मशरख बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने सूर्योपासना के महापर्व छठ की तैयारी को लेकर गुरुवार को ने मशरक प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्वी पंचायत के सतीवारतीर घाट और ब्रराहीपुर छठ घाट पर जाकर व्रतियों की बैठने और छठ घाट की साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने छठ घाट पर हों रही तैयारियों का जायजा दिया। मौके पर पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने बताया कि पंचायत के छठ घाट पर सफ़ाई अभियान चला कर छठ व्रतियों के लिए व्यवस्था सदृढ़ कर दी गई है।
छठ पूजा करने आने वाले किसी को भी कोई दिक्कत नहीं होगी। वही बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में सभी घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है वही सभी घाटों के लिए अलग-अलग पदाधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं जो वहां रहकर जायजा लेंगे। वही वे घोघाड़ी नदी पर सतीवारतीर घाट मनोहारी सुंदरता देखकर काफी आश्चर्य चकित हुए। उन्होंने कमेटी के सदस्यों की कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि इस जगह में ऐसा भव्य सजावट और साफ सफाई देखने लायक है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…