छपरा: मशरख प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी पंचायत के हनुमानगंज गांव में छठ घाट पर यादव टोले के तरफ सार्वजनिक अखंड अष्टयाम का विधिवत शुभारंभ गुरुवार को किया गया। जो महा पर्व छठ के दिन समारोह पूर्वक समापन होगा। 24 घंटे जारी राम नाम के अष्टयाम से माहौल भक्तिमय बना रहा। धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में सम्मत हनुमानगंज के यादव टोले के लोगों के साथ-साथ आसपास गांव के लोग भी जुटे रहे।
अखंड अष्टयाम में आचार्य बब्लू तिवारी ने यजमान उदेश राय और धर्म पत्नी गिरिजा देवी के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर शुरू कराया। मौके पर गांव वालों की मांग पर छठ घाट पर पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने पहुंच पानी की समस्या को देखते हुए अपने निजी फंड से चापाकल की व्यवस्था कराई। मौके पर टुनटुन यादव, अमित कुमार,उदो राय, जमादार राय समेत दर्जनों यादव समुदाय के लोग मौजूद रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…