मैरवा के बैकुंठछापर में नकाबपोश अपराधियों ने छोटे अली का गर्दन रेता हालत गंभीर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के बैकुंठछापर गांव के एक युवक की नकाबपोश दो अपराधियों ने हाथ, पैर और गला पर चाकू रेत कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना को शुक्रवार की अहले सुबह शौच करने जाने के दौरान अपराधियों ने अंजाम दिया. युवक को राहगीरों ने खून से लथपथ देख परिजनों को सूचना दिया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. घायल 48 वर्षीय छोटे अली है. अपराधियों द्वारा युवक की बेरहमी से चाकू से हमला बोलने के बाद आस पास के गांवों में दहशत का माहौल कायम है. इस मामले में घायल छोटे अली ने मैरवा थाना में आवेदन दिया है.

आवेदन में कहा है कि शुक्रवार को तीन बजे शौच के लिए घर से बाहर बारी में गया था. शौच के बाद घर लौटने के दौरान नकाबपोश दो अपराधियो ने गर्दन, हाथ और पैर चाकू से काट दिया. जिससे वह खून से लथपथ हो कर बेहोश हो गया. अपराधियों ने मरा हुआ देख फरार हो गये. जिसके बाद राहगीरों ने खून से लथपथ देखा तो परिजनों को सूचना दिया. जिसके बाद उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंच कर घयाल से पूछताछ किया है. और घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी. थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि आवेदन नहीं मिला है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026