Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हरपुर में लोगों में बांटा मास्क और सेनेटाइजर

परवेज़ अख्तर/सिवान : बिहार भाजपा कार्यसमिति के सदस्य व पूर्व मध्य रेलवे मंडल में सदस्य रामेश्वर सिंह ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र के हरपुर गांव में पीएम के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया। इस मौके पर जरूरमन्दों के बीच मास्क, गमछा और सेनेटाइजर आदि का वितरण किया। कहा कि कोरोना महामारी सेवा पीएम के जन्मदिन पर हमने गरीबो का जरूरमन्दों की सेवा करने का संकल्प लिया है। लोगों की सेवा लगातार की जा रही है। लोगों से कहा कि कोरोना महामारी से बचाव बहुत जरूरी है।

ऐसे में हम एक-दूसरे के बीच दूरी बनाकर ही रहें तो ठीक रहेगा। रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि उनका एनडीए प्रत्याशी के तौर पर यहां से चुनाव लड़ना निश्चित है। कहा कि यहां की जनता का भरपूर प्यार और स्नेह मिल रहा है। कहा कि क्षेत्र की जनता स्वच्छ और बेदाग छवि को ही अपना विधायक बनाना चाहती है। राजद विधायक पर हमला करते हुए कहा कि पिछले पांच साल में उन्होंने विकास का कोई ऐसा काम नहीं किया, जिससे यहां की जनता की भलाई हुआ हो।

कहा कि टारी-नेवारी भाया गभीरार की सड़क और हरनाथपुर-निखती कला की सड़क आज तक नहीं बना। रेफरल अस्पताल की जर्जर स्थिति और जलजमाव से निजात नहीं दिला सके। एडिशल पीएचसी की स्थिति भी बदतर है। मौके पर प्रखंड भाजयुमो अध्यक्ष रविदीप सिंह उर्फ छोटे सिंह, दीनबंधु दुबे, प्रणय सिंह, आसकरण सिंह उर्फ राजू सिंह, नर्वदेश्वर पांडेय, मृत्युंजय पटेल, फिरोज खान, रमेश सिंह व गप्पू सिंह थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026