Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मिली सफलता :- पुलिस से छीनी गयी रिवाल्वर बरामद, रौजा व कथक गौर में एसपी व एसडीपीओ ने संभाली कमान

चार महिला समेत 28 उपद्रवीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी.नगर थाना क्षेत्र में रौजा व कथक गौर में शराब माफियाओं के ठिकाने पर सोमवार को छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर शराब माफियाओं ने जबरदस्त हमला कर बोल दिया। इस दौरान पुलिस व शराब माफिया के बीच हुई हिंसक झड़प हो गई। हुए इस हिंसक झड़प में उत्पाद विभाग के कई पुलिसकर्मी समेत जी.बी.नगर थाने में पदस्थापित अवर निरीक्षक बिमलेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक कल्लू रजक समेत अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस दौरान उपद्रवियों ने जी.बी. नगर थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक घायल कल्लू रजक की सर्विस रिवाल्वर भी छीन लिया था।घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को आंशिक रूप से सामान्य कर लिया। उसके बाद तुरंत पुलिस कप्तान अभिनव कुमार भी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। श्री कुमार के पहुंचते ही स्थिति पूर्ण रूप से सामान्य हो गई तथा पुलिस कप्तान के नेतृत्व में घटनास्थल पर मौजूद अतिरिक्त पुलिस बल समेत कई थानों की पुलिस पदाधिकारी छापेमारी में जुट गई। इस दौरान पुलिस ने चार महिला समेत 28 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया।

उधर कथक गौर गांव के एक घर के सामने भुसवल से पुलिस ने सहायक अवर निरीक्षक कल्लू रजक से छीनी गई रिवाल्वर को भी बरामद कर लिया है। उधर अन्य  उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए जी.बी नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में गांव व आसपास के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी जारी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस गिरफ्तार सभी उपद्रवियों से पूछताछ कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026