परवेज अख्तर/सिवान : सिवान-पैगंबरपुर मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के बालबंगरा काली मंदिर के पास आठ मार्च की शाम बाइक के धक्के से घायल राजमिस्त्री पप्पू गिरि की मौत इलाज के दौरान मंगलवार की रात पटना में हो गई। इसके बाद बुधवार की सुबह शव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी आशा देवी, पुत्र अनिल कुमार, सुनील कुमार सहित अन्य स्वजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। बताया जाता है कि पप्पू गिरि आठ मार्च को काम कर घर लौट रहा था। इस दौरान बाल बंगरा काली मंदिर के पास तेज गति से आ रही बाइक से धक्का लगने से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसे इलाज के लिए महाराजगंज अस्पताल लाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया तथा सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…