छपरा शहर के टाटा मोटर्स एजेंसी में बीती देर रात भयंकर आग लग गई और इस आग से वहां मौजूद सभी गाड़ियां जलकर राख हो गई। यह घटना बुधवार को देर रात हुई और देखते ही देखते छपरा टाटा मोटर्स एजेंसी में लगी भीषण आग, करोड़ों की संपत्ति जलकटाटा मोटर्स की सभी गाड़ियां जलकर राख हो गई यह आग कैसे लगी है इस बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है हालांकि शार्ट सर्किट से ही आग लगने की बात कही जा रही है आग लगने की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और लगभग दर्जनभर गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया गौरतलब है कि शहर की प्रतिष्ठित एजेंसी टाटा मोटर्स जोकि शहर के प्रभुनाथ नगर में स्थित है। बीती रात आग लगने से खाली यहां कार का मलवा ही मलवा दिखाई दे रहा है।
गौरतलब है कि इस मौसम में आग लगने की घटना में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है और प्रत्येक दिन कहीं ना कहीं आग लगी की घटना हो रही है हालांकि इस मामले में अग्निशमन विभाग लगातार जागरूकता अभियान भी चला रहा है लेकिन इसके बाद भी आग लगने की घटना में कोई कमी नहीं आई है। टाटा मोटर्स में आग लगने की घटना में कितने का नुकसान हुआ है इसका आकलन अभी किया जा रहा है हालांकि प्राप्त जानकारी के अनुसार करोड़ों रुपए की गाड़ियां इस अगलगी में जलकर राख हो गई है और लगभग 2 करोड रुपए से ज्यादा मूल्य की गाड़ियां जलकर राख हो गए हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…