Categories: पटना

पटना में हत्याओं के खिलाफ व्यवसायियों का फूटा गुस्सा, सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

पटना में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। 36 घंटे के भीतर पटना सिटी में दो लोगों की हत्या कर दी गई। जिसके बाद लोगों में काफी आक्रोश है। वहीं आक्रोशित व्यवसाई संघ ने आज पूरे पटना सिटी को बंद कर दिया है। पटना सिटी में ना तो गाड़ियों का परिचालन हो रहा है और ना ही कोई दुकान एवं प्रतिष्ठान खुले हैं।

बता दें कि गुरूवार रात अपराधियों ने फुटपाथ पर सिंदूर का दुकान करने वाले कारोबारी मंटू प्रसाद के पुत्र 19 वर्षीय सन्नी कुमार की गोली मार हत्या कर दी। पटना सिटी में 36 घंटे के अंदर हत्या की यह दूसरी वारदात है। बताया जा रहा है कि मृतक सन्नी दुकान बंदकर दुकानों के सामान को बदंरिया गली स्थित गोदाम में रखने जा रहा था। इसी समय घात लगाकर तैयार बेठे तीन-चार बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

वहीं शुक्रवार को सुबह अपराधियों ने रंगदारी को लेकर तीन लोगों पर गोली चलाई थी। जिसमें कारोबारी की मौत हो गई थी। तो वहीं उसके बेटा और स्टाफ गोली लगने से घायल हो गए थे। लगातार हो रहे अपराध की घटनाएं बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहे है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026