गोपालंगज जहरीली शराब केस का मास्टमाइंड गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ में किए बड़े खुलासे

मास्टरमाइंड छठू राम को उचकागांव की पुलिस ने किया गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
इस वक्त बिहार के गोपालगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने उभर कर आ रही है कि जहां महम्मदपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर तुरहा टोली में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत के मामले में फरार चल रहे मास्टरमाइंड छठू राम को पुलिस ने उचकागांव से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.सदर एसडीपीओ संजीव कुमार के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपित छठू राम की गिरफ्तारी में सफलता मिली है. पूछताछ करने के बाद पकड़े गए शराब तस्कर को जेल भेज दिया गया है. बता दें कि 3 नवंबर को गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से 20 लोगों की अब तक जा जान जा चुकी है. हांलाकि, 13 लोगों के मरने की जिला प्रशासन ने पुष्टि की थी.

महम्मदपुर में जहरीली शराब का खेप भेजने वाले आरोपित करण सिंह की तलाश में पुलिस यूपी के सीमावर्ती इलाके के साथ साथ चंपारण में भी छापेमारी अभियान चला रही है. बताया जाता है कि जादोपुर थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी करण सिंह ने ही महम्मदपुर में जहरीली शराब की खेप को पहुंचाने का कार्य किया गया था.पुलिस इस मामले में शराब की सप्लाई करने वाले करण सिंह की गिरफ्तारी के लिए यूपी के सीमावर्ती इलाके के साथ साथ चंपारण में भी छापेमारी अभियान चला रही है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024