Categories: पटना

मासूका की शादी तय होने की बात सनकी आशिक गला रेतने पंहुचा, फिर दे दी अपनी जान

पटना: जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक घटना प्रकाश में आई है। जानकारी के अनुसार प्रेमिका की शादी तय हो जाने के बाद तैश में आए प्रेमी ने प्रेमिका की गला रेत कर हत्या करने का प्रयास किया। इसके बाद रेल पटरी पर जाकर खुद ट्रेन के आगे छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। सूत्रों के अनुसार ट्रेन से कटने वाले प्रेमी की पहचान किरहिंडी गांव निवासी नन्हक साह के पुत्र मदन साह उर्फ बिगन साह के रूप में की जा रही है। वहीं प्रेमी के द्वारा गले को चाकू से काटने के प्रयास के कारण घायल शिवसागर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती को फिलहाल शहर की एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

ट्रेन से कटने के कारण घटनास्थल पर मौत

जीआरपी थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह के अनुसार सोमवार को एक युवक के ट्रेन के आगे कूदकर कटने की सूचना मिली। जानकारी के अनुसार मौके पर पुलिस की टीम को भेजा गया। सूत्रों की मानें तो शिवसागर में सिलाई- बुनाई का प्रशिक्षण लेने आई युवती को बहला फुसलाकर युवक अपने साथ ले गया। इसके बाद युवका का गला काटकर हत्या करने का प्रयास किया। गला काटने के प्रयास के बाद युवक किरहिंडी गांव के पास ट्रेन आगे कूद गया। ट्रेन के पहियों के नीचे आकर कटने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गले में चोकू रेते जाने से गंभीर रूप से जख्मी शिवसागर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती को फिलहाल शहर की एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। गला कट जाने के कारण गंभीर रूप से जख्मी लड़की फिलहाल जीवन मौत से जुझ रही है।बताते चलें कि इस तरह की घटना आठ वर्ष पहले भी शहर के बीएसएनएल कार्यालय परिसर में भी घटी थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026