Categories: दरौंदा

दारौंदा में बिजली चोरी मामले में ईंट उधोग संचालक समेत चार पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के उजांय एवं बालबंगरा में बिजली चोरी मामले में ईंट उद्याेग संचालक समेत चार लोगों पर विद्युत सहायक अभियंता महाराजगंज के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उजांय में पेवर ब्लॉक ईंट उद्योग में विकास कुमार चौधरी द्वारा टोका लगाकर चोरी से बिजली का उपयोग किया जा रहा हे। गुप्त सूचना पर महाराजगंज के विद्युत विभाग के एसडीओ शकील अहमद एवं जेई नीरज कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान चार लाख 8 हजार 537 रुपये का राजस्व चोरी का आरोप लगाया गया है। इस मामले में थाना कांड संख्या 42/21 में प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं। दूसरी तरफ बालबंगरा में ऊर्जा चोरी मामले में अब्दुल अली, नीरज कुमार एवं अवधबिहारी पंडित पर भी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026