Siwan News

करंट लगने से मैकेनिक की मौत

परवेज अख्तर/सिसवन/सिवान :- जिले के चैनपुर बाजार में बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे फ्रीजर की मरम्मत करते समय बिजली के स्पर्शाघात से एक मैकेनिक की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मामले में बताया जाता है कि फ्रीजर खराब होने की सूचना पर मोताब आलम (22) फ्रीजर की मरम्मत करने गया था। दुकानदार शंभू प्रसाद को तार खरीदने को भेजकर मोताब फ्रीजर को बनाने में लगा था। इसी बीच उसे बिजली का आघात लगा और वह अचेत हो गया। दुकानदार तार लेकर आया और मोताब की स्थिति देख शोर मचाया। स्थानीय दुकानदारों की सहायता से मोताब को डॉक्टर के पास ले जाया गया जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक चैनपुर निवासी आजिम अहमद का बड़ा पुत्र था। आज उसकी शादी को ले लड़की वाले देखने आने वाले थे। मेहमानों की मेजबानी के लिए सभी व्यवस्था कर काम पर निकला था मोताब। मोताब की मौत की सूचना मिलते ही उसके घर कोहराम मच गया। माता, पिता, भाई, बहन सहित परिजनों के चीत्कार से मोहल्ला गूंज उठा।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026