Jiradei News in Hindi

जीरो इन्वेस्टमेंट आधारित प्रशिक्षण में शिक्षकों ने सीखे गुर

परवेज अख्तर/सिवान-: जिले के जीरादेई प्रखंड के संकुल संसाधन केन्द्र विष्णुपुरा के सभागार में गुरुवार को बीईओ शमसी अहमद खां के निर्देशन में सीआरसीसी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मास्टर ट्रेनर मनीष जयसवाल ने शिक्षकों से फीडबैक लेते हुए प्रशिक्षण की महत्ता पर विन्दुवार परिचर्चा किया। उन्होंने बताया कि बिना खर्च के भी नवाचार गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के भविष्य को संवारा जा सकता है। इसकी सफलता के लिए संकुलाधीन शिक्षकों को विभिन्न अभिनव गतिविधि व अवधारणाओं को सुलभ तरीके से सीखाया गया। शिक्षा में शून्य निवेश के 11 मुद्दे यथा कला शिल्प से सर्वांगीण विकास, खेल-खेल में शिक्षा, चित्रकथा के माध्यम से शिक्षा आदि नवाचार गतिविधियों के माध्यम से कैसे सरल व रोचक तरीके से पढ़ाया जाए व समस्यागत चुनौतियों को किस प्रकार सुलझाया जाए। इसके लिए प्रथम दिन आधे प्रशिक्षणार्थी शिक्षक-शिक्षिकाओं को महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। अंत में आधे शिक्षकों ने अपने नवाचार प्रपत्र भरकर जमा किए।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024