मैरवा

मैरवा में मेडिकल कॉलेज खोले जाने से उम्मीद बढ़ी

परवेज अख्तर/सिवान :- राज्य सरकार द्वारा सीवान में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की स्वीकृति दिये जाने के बाद राजेन्द्र सेवाश्रम में मेडिकल कॉलेज खुलने की उम्मीद बढ़ गयी है। राज्य में पांच जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाने को लेकर राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। राजेन्द्र सेवाश्रम की जमीन और संपत्ति को सरकार के हस्तांतरण को लेकर कुछ दिनों पूर्व ही अंचल कार्यालय ने रिपोर्ट भेज दी है। सेवाश्रम को सरकार के अधीन लाये जाने से यहां मेडिकल कॉलेज खोले जाने की पूरी संभावना है। राजेन्द्र सेवाश्रम में मेडिकल कॉलेज खोले जाने को लेकर कई बार जनप्रतिनिधि घोषणा कर चुके हैं। इसके संबध में कुछ माह पूर्व पीएमओ कार्यालाय से भी रिपोर्ट मांगी गयी थी। राज्य सरकार द्वारा भी इससे संबंधित जानकारी मंगायी जा चुकी है। अब राज्य सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेज खोले जाने की स्वीकृति देने के बाद इसमें कॉलेज खुलने की पूरी संभावना है। केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे और नागालैंड के राज्यपाल रह चुके निखिल कुमार पूर्व में इस सेवाश्रम का निरीक्षण कर चुके हैं। राजेन्द्र सेवाश्रम के पास लगभग 26 बीघा जमीन है। इसके साथ ही यहां कई भवन बने हुए हैं। सेवाश्रम के ट्रस्टी को लेकर कई बार तमाम दावे के बीच सरकार के अधीन लाये जाने की कवायद चल रही थी। कुछ दिनों पूर्व इसको सरकार के हस्तांतरण को लेकर एक रिपोर्ट अंचल कार्यालय से मंगायी गयी थी। जिसके बाद सीओ पंकज कुमार ने जमीन की मापी कराये जाने के साथ ही वस्तुस्थिति से अवगत कराया है। रिपोर्ट जाने के बाद इस सेवाश्रम के भवन और जमीन के सरकार के पास जाने का रास्ता साफ हो गया है।

क्या कहते हैं सीओ

सीओ पंकज कुमार ने कहा कि राजेन्द्र सेवाश्रम सरकार को हस्तांतरित करने के लिए रिपोर्ट मांगी गयी थी। जिसके लिए सेवाश्रम की मापी की गयी थी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024