Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दुर्गावती के देश भक्ति को भुलाया नहीं जा सकता: कविता

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दरौंदा प्रखंड के मड़सरा पंचायत के बैदापुर गांव स्थित काली मंदिर के परिसर में गुरुवार को अखिल भारतीय गोड़ आदिवासी संघ के तत्वावधान में गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना महारानी दुर्गावती का 454वां बलिदान दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर साह ने की। समारोह को संबोधित करते हुए दारौंदा के जदयू विधायक कविता सिंह ने कहा कि गोंडवाना साम्राज्य पूरे दुनिया में चर्चा का विषय रहा। दुर्गावती गोंडवाना की रानी मुगल बादशाह अकबर के साथ युद्ध की और 24 जून 1564 ई. में लड़ते-लड़ते शहीद हो गई। उन्होंने विकास की चर्चा की तथा दुर्गावती आसफ खां के साथ भी लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने कहा कि आगामी 13 जुलाई को जदयू द्वारा होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक भाग लेने की लोगों से अपील की। समारोह को संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गोड़, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील प्रसाद कुशवाहा, कमलदेव साह, कन्हैया साह, कृष्णा प्रसाद, अजय कुमार, उजागिर साह, स्वामीनाथ साह, नयन कुमार, प्रेमी, सुभावती देवी, मुन्ना साह, पारसनाथ साह आदि ने संबोधित किया।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026