परवेज अख्तर/सिवान:
शहर के दीनदयाल नगर तुरहा टोली मोहल्ला स्थित सामुदायिक भवन परिसर में रविवार को तुरहा समाज के उत्थान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया. इसमें तुरहा समाज को विकास के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए तुरहा विकास मंच का गठन किया गया. इस दौरान सर्व सम्मति से नगर परिषद के पूर्व उपसभापति बबलू साह को अध्यक्ष चुन लिया गया. इनके अलावा गुठनी निवासी अनिल साह व सीवान निवासी शर्माजी साह उपाध्यक्ष, सचिव धरेंद्र साह, कृष्णा साह और अनिल साह को बनाया गया.
मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि तुरहा समाज के लोग आज भी गरीबी व अशिक्षा से जुझ रहे है.समुचित विकास सहित कई माइनों में पिछड़ा तुरहा समाज के कमजोर लोगों को समुचित सहयोग के साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मंच द्वारा संघर्ष जा.री रखा जाएगा.मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य लालबाबू साह दीनानाथ साह, लालबाबू साह, संदीप साह, राजन साह,भगवान साह, पालबाबू साह, मनिकचन साह, बलिराम साह, रामबाबू साह, कपूरचंद्र साह मौजूद रहे
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…