Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

”सीवान फाउंडेशन” का साप्ताहिक कंबल वितरण कार्यक्रम आज से आरम्भ – ज़फर अहमद

परवेज़ अख्तर/सिवान:
“सीवान फाउंडेशन” के बैनर तले ज़िला के अलग अलग वार्डों एवं मुहल्लों में “साप्ताहिक कंबल वितरण” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता ज़फर अहमद ने बताया की सीवान फाउंडेशन एक गैर सरकारी संस्थान है और आज साप्ताहिक कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन उसी संदर्भ में किया गया है।

ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन का उद्देश्य सिर्फ़ और सिर्फ़ समाज के वंचित वर्गों के प्रति युवाओं, नौजवानों, छात्रों में जागरूकता लाना है ताकि भविष्य में उन्हें ऐसे क्रमों का सामाजिक मूल्य का पहले से पता रहे।जिला में कंबल का वितरण समाज के ही लोगों के योगदान से किया गया है जहॉं फाउंडेशन की टीम जिला में कमजोर, मज़लूम, बेसहारा, असहाय लोगों तक लिस्टिंग के माध्यम मदद पहुँचा रही है।

सीवान फाउंडेशन ज़िला में सामाजिक कार्यों के प्रति हमेशा तत्पर रहती है चाहे कोरोना काल हो या बाढ़ ग्रस्त इलाक़ा हो,फाउंडेशन की टीम एकजुट होकर उन सब लोगों तक मदद पहुँचाने का कार्य करती है और हमेशा करती रहेगी।शहर में वितरण का कार्य दिन में काग़ज़ी मुहल्ला से शुरू किया गया और खुरमाबाद में रह रहे बंजारों के बीच भी कंबल बाँटा गया।

रात में फाउंडेशन की टीम बस स्टैंड,बबुनीया मोड़ व रेलवे स्टेशन के परिसर में विश्राम करते मज़दूरों,रिक्शा चालकों के बीच कंबल बाँटीं। वितरण कार्यक्रम में टेनी भाई, इमरान हुसैन, बदरूद्दीन, प्रजा पती राम, लालू ,रामायण सिंह,बबलु कुमार, कमरुददीन, आशिया, गुड़िया, मंजु कुमारी उपस्थित रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026