परवेज अख्तर/सिवान: रामनवमी सेवा समिति के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाली रामनवमी कार्यक्रम श्रीरामचरितमानस एवं नवाह परायण श्रीराम कथा की तैयारी जोरों पर चल रहा है. संरक्षक पुरुषोत्तम दास महाराज के नेतृत्व में मंगलवार को सुबह 11 बजे खुदीदास मठ में बैठक संपन्न हुई. अगामी 13 अप्रैल 21 अप्रैल तक की समस्त तैयारियों को ले रामनवमी कार्यक्रम को कोविड 19 के अनुपालन एवं मास्क, सेनेटाइजर की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया.
कथा का आयोजन एवं 13 अप्रैल को कलश यात्रा एवं 20 अप्रैल को नगर परिक्रमा हेतु सभी ग्राम में बैठक कर समिति का गठन किया जाएगा. एवं शोभायात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर सभी कोषांगों का गठन एवं कार्यक्रम के प्रारूप को लेकर चर्चा हुई. पूरे नगर को तोरण द्वार, झंडा, पताका, हर घर पर एक भगवा झंडा लगाने का निर्णय हुआ. साथ ही शोभायात्रा के दिन सभी घर के दरवाजे पर रंगोली बनाकर सजाने एवं पुष्प वर्षा से स्वागत करने हेतु तैयारी पर जोर दिया गया. इस दौरान हलचल दास, प्रभु जी दास, भिखारी दास एवं विभिन्न ग्राम के यशश्वी बंधुगण सादर उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…