Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जिला परिषद के सभागार में कृषि आधारभूत निधि (एफपीओ) की जिलास्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न

  • डीआरडीए निदेशक मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक
  • योजना तैयार कर किसानों को केसीसी ऋण मुहैया कराएं

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिला परिषद के सभागार में शुक्रवार को कृषि आधारभूत निधि (एफपीओ) की जिलास्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक डीआरडीए निदेशक मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी बैंकों को प्लान तैयार कर प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों को हर हाल में किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ देने का निर्देश दिया गया है। इसमें लापरवाही नहीं बरते जाने की बात कही गई। इसके अलावा जिले में ऋण जमानुपात का जो इस समय 34 फीसद है। इसे बढ़ाकर इस साल के अंत तक 40 फीसद करने का निर्देश दिया गया।

डीडीएम नाबार्ड अफताबुद्दीन ने कृषि संबंधित योजनाओं को विस्तार से बताते हुए बैंकों को इसमें सहयोग करने की बात कही। कृषि उत्पादक संगठन के गठन के लिए कलस्टर को चिह्नित कर फलों, सब्जियों, नकदी फसल, के मूल्य संवर्धन व प्रसंस्करण की आवश्यकता वाली फसल की पहचान करने को कहा गया। एलडीएम नरेंद्र कुमार ने बैंकों की विभिन्न योजनाओं के तहत दिए जाने वाले लोन एवं प्रगति पर प्रकाश डाला।

बैठक में कृषि, मत्स्य, पशुपालन, आत्मा आदि विभाग की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। साथ ही किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उनतक पहुंचाने पर जोर दिया गया। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी राजेंद्र कुमार पाल, जिला सहकारिता पदाधिकारी संतोष कुमार झा, आत्मा में परियोजना निदेशक शिलाजीत सिंह, वरीय उप समाहर्ता बैंकिग सहित सभी बैंकों के प्रतिनिधि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026