Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

आंदर के चित्तौर नदी में डूबने से वृद्ध की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

परवेज़ अख्तर/सिवान:-  जिले आंदर थाना क्षेत्र के चित्तौर गांव में शुक्रवार की शाम नदी में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध का शव शनिवार की सुबह नदी से बरामद किया गया। मृतक गांव के ही गोपाल ठाकुर बताए जाते हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।बताया जाता है कि गोपाल ठाकुर शुक्रवार की शाम गांव के उत्तर दिशा में नदी की ओर शौच करने गए थे। इस दौरान उनका पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। जब वे देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो स्वजनों को चिता हुई। स्वजन उनकी खोजबीन करने लगे, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया।

गांव के ग्रामीण शनिवार की सुबह शौच करने के लिए नदी की ओर गए थे तो एक वृद्ध का शव पानी में उपलाता हुआ देखा। इसकी सूचना मिलते ही स्वजन एवं काफी संख्या में ग्रामीण नदी के पास पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक को तीन पुत्र हैं, जो सभी अविवाहित हैं। थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026