परवेज अख्तर/सिवान : शहर के जदयू कार्यालय पर शनिवार को जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल की अध्यक्षता में जिला कार्य समिति व प्रखंड अध्यक्षों की बैठक हुई। जहां पार्टी के जिला संगठन प्रभारी सह प्रदेश संगठन सचिव विनोद कुमार राय भी शामिल हुए। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ कमेटी, बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति सहित सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही 28 फरवरी को राजेंद्र स्टेडियम में होने वाले प्रमंडलीय सम्मेलन को सफल बनाने की कार्य योजना तैयार की गई। सम्मेलन में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सीएम नीतीश कुमार सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे। संगठन प्रभारी ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं, और किसी भी कार्यक्रम की सफलता इन्हीं पर निर्भर है। सम्मेलन में इस जिले को मेजबान की भूमिका अदा करनी है। इसलिए यहां के कार्यकर्ताओं की जवाब देही ज्यादा है। इसके लिए सघन अभियान चलाकर सम्मेलन में भाग लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बखूबी भूमिका निभाने के लिए आश्वस्त किया। बैठक में विधायक कविता सिंह, रमेश सिंह कुशवाहा, हेमनारायण साह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, मुर्तुजा अली कैसर, राजेश्वर चौहान, अजय सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव, निभा सिंह, सुशीला देवी, प्रवक्ता झाम बाबा, टुनटुन प्रसाद, शंभू प्रसाद, विजय प्रसाद वर्मा, नंदलाल राम, विजय सिंह कुशवाहा, मुर्तुजा अली पैगाम, सुनील कुमार, कुणाल आनंद, महावीर प्रसाद, संजय राम, अनिल कुमार राम,वैरिष्टर यादव, संदेश महतो, लालबाबू कुशवाहा ने संबोधित किया। मौके पर मुरली पटेल, माधव सिंह, नागेंद्र सिंह, रवींद्र कुशवाहा, अभय कुमार उपाध्याय सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…