परवेज अख्तर/सिवान :- भाषाई संगठन आवामी उर्दू निफाज कमिटी के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार अशरफ अस्थानवी ने शनिवार को परिसदन में एक प्रेस वार्ता कर सेराज अहमद सिद्दीकी को जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। अशरफ अस्थानवी ने कहा कि सारणप्रमंडल आरंभ से ही उर्दू आंदोलन का केंद्र रहा है, हर्ष की बता कि वर्तमान में भी यहां के उर्दू के बड़े साहित्यकार,कथाकार और कवि राज्य और देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लेकिन आवामी और सरकारी स्तर पर उर्दू का कार्यान्वयन बहुत ही कम है। जो चिंता की बात है। उर्दू को द्वितीय राजभाषा का दर्जा प्राप्त हुए 38 वर्ष बीत गये परंतु अब तक सरकारी स्तर पर उर्दू का कार्यान्वयन समुचित नहीं हो पाया है। ये जिला उर्दू बहुल्य इलाका है लेकिन साक्षरतादर अन्य जिलों की तुलना में यहां कम है। यह खेद का विषय है। इस दौरान वार्ड पार्षद सलीम सिद्दीकी पिंकू, मो. नौशाद व आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…