परवेज़ अख्तर/सिवान:- दरौंदा विधानसभा आम निर्वाचन 2020 को लेकर शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित आइटी भवन में विद्यालय में बने मतदान केंद्रों के प्रधानाध्यापकों की बैठक होगी। इस संबंध में बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बैठक दो चरणों में होगी। पहला चरण 11 बजे से मतदान केंद्र संख्या 187 से लेकर 256 तक, जबकि दूसरे चरण में मतदान केंद्र संख्या 257 से 313 तक के विद्यालय के प्रधानाध्यापक शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में भवनों की स्थिति, मतदान केंद्रों की संख्या, पेयजल, शौचालय, साफ सफाई, रैंप समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं समन्वयक को विद्यालय के सूचना देने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…