Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

एसडीओ व बीडीओ ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण

परवेज़ अख्तर/सीवान:- विधानसभा चुनाव की तैयारी को ले प्रशासन सक्रिय हो गया है। गुरुवार को एसडीओ रामबाबू कुमार, बीडीओ नंद किशोर साह ने मतदान केंद्र संख्या 23, 23 ए उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवदह, मतदान केंद्र 24 उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिश्रवलिया सहित अनेक मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को आवश्यक दिशानिर्देश दिया।

एसडीओ ने कहा कि मतदान केंद्र पर मतदाता को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रहे। मतदान केंद्र पर भवन, शौचालय, बिजली, पानी की व्यवस्था, रैंप, चारदीवारी अत्यंत जरूरी है। बीडीओ नंद किशोर साह ने कहा कि प्रखंड में जितने मतदान केंद्र बनाए गए हैं उनके प्रधानों को सभी जरूरी चीजों को यथाशीघ्र करने का आदेश दिया जा चुका है।निरीक्षण के दौरान शिक्षक हरेंद्र कुमार, राकेश कुमार अकेला आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026