Barharia Siwan News

बड़हरिया में बूथों पर संसाधनों की उपलब्धता को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक

परवेज अख्तर/सिवान :- कोरोना महामारी के बीच ही बड़हरिया प्रखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी जोर पकड़ने लगी हैं. इसी के तहत बुधवार को बीडीओ अशोक कुमार ने प्रखंड कार्यालय के सभागार में 110- बड़हरिया व 105-सीवान विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक की. बैठक में सेक्टर पदाधिकारियों से बूथों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली गयी. सभी बूथों पर बूथ अवेयरनेस ग्रुप बनाने का निर्देश दिया गया.

बीडीओ अशोक कुमार ने कहा कि प्रवासी मजदूरों का नाम हर हाल में मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए. इसके लिए सेक्टर पदाधिकारी स्वयं पहल कर बीएलओ के माध्यम से प्रवासी मजदूरों का फॉर्म-छह में आवेदन प्राप्त करें. इसके अतिरिक्त सेक्टर पदाधिकारियों से एएसडी लिस्ट, पीडब्ल्यूडी संबंधी प्रतिवेदन, लो भीटीआर, जेंडर रेशियो व सीपीएमएफ ठहराव पर भी चर्चा की गई. इस अवसर पर इओ विनोद कुमार, बीडब्ल्यूओ प्रकाश प्रिय रंजन, बीएओ रवि शुक्ला, बीएसएस कृष्णकुमार मांझी सहित सेक्टर पदाधिकारी उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026