Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सिसवन थाने कि पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब सिसवन थाने एवं चैनपुर ओपी की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कुख्यात राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। चैनपुर ओपी क्षेत्र के नवादा गांव निवासी कुख्यात राजू सिंह की खोज पुलिस को काफी दिनों से थी। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि कुख्यात राजू की साठगांठ अंतरराज्यीय गिरोह से हैं। जिन लोगों के संपर्क में आकर राजू लूट की बड़े-बड़े वारदातों को अंजाम देता था। राजू के ऊपर एक दर्जन से अधिक लूटपाट के मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। शातिर दिमाग रखने वाला राजू लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देने के लिए उत्तरप्रदेश, बंगाल,उड़ीसा, छत्तीसगढ़ सहित नेपाल तक भी जाता था। राजू को बिहार पुलिस के अलावा और भी विभिन्न राज्यों की पुलिस को तलाश थी। सिसवन थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजू कोई लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। उसके बाद से पुलिस ने अपना जाल बिछाया जिसे राजू की गिरफ्तारी संभव हो सकी। राजू की गिरफ्तारी से जहां सिसवन और चैनपुर ओपी की पुलिस ने राहत की सांस ली, वहीं उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में हुए लूटपाट के उद्भेदन कर सकेंगी। राजू की गिरफ्तारी के बाद सिसवन थाना क्षेत्र के लोग को अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024