Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

विद्यालय का बाउंड्री गिरने पर ईओ को सौंपा ज्ञापन

आर्य कन्या हाई स्कूल की गिरी बाउंड्री वाल

परवेज अख्तर/सिवान :- शहर के आर्य कन्या हाई स्कूल के बाउंड्री वाल जर्जर हो जाने के कारण मंगलवार को अपने आप गिर गया. जिससे आसपास के लोगों को किसी तरह का नुकसान तो नहीं पहुंचा, लेकिन वहां फुटपाथ दुकानदारों की गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई. लोगों ने बताया कि जर्जर बाउंड्री इसके पहले भी एक बार अपने से गिर चुकी है. हालांकि उस समय भी किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ था. लोगों ने बताया कि शेष बचे बाउंड्री वाल की मरम्मत समय पर नहीं कराई गई तो आगे चलकर किसी के साथ कोई बड़ी घटना हो सकती है.

इसको लेकर मानव कल्याण वेलफेयर सोसाइटी के सचिव चंदन कुमार गुप्ता ने कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन देकर इसकी मरम्मत की मांग की है. साथी ही उन्होंने इसकी प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी को भी दी है. जिसमें उन्होंने कहा है कि विद्यालय के शेष बाउंड्री वॉल की मरम्मत सही तरीके से करा दी जाए, जिससे आगे चलकर कोई अप्रिय घटना न हो.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026