Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कीचड़मय से मोहल्लेवासियों पर आई सामत , राहगीरों को भी हो रही है काफी कठिनाई

सिवान के पूर्व सांसद के घर के तरफ जाता है रास्ता

राकेश किराना स्टोर के नजदीक पूरब वाला बिचला रास्ता होते हुए पूर्व सांसद के घर तक जाता है कीचड़मय वाला रास्ता

हाल:- शहर के वार्ड नंबर 17 अवस्थित बिचला रास्ता का

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के मालवीय चौक से सिवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव के घर के तरफ जाने वाला बिचला रास्ता जो काफी कीचड़मय में हो गया है। जिससे राहगीरों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। दो दिनों से लगातार हुई बारिश से पूरा मोहल्ला का सूरत जमा हुआ गंदा पानी ने बिगाड़ कर रख दिया है। पूरे मोहल्ला के प्रत्येक घर के सामने कीचड़ से भरा पड़ा हुआ है। बरसात का पानी इस मोहल्ला में नहीं निकल पा रहा है। निकासी की समस्या नहीं होने के चलते राहगीरों के साथ-साथ मोहल्ला वासियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद नगर परिषद द्वारा इस ज्वलंत समस्या के निदान के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठा रहा है।

वार्ड नंबर 17 में निवास करने वाले श्री वशिष्ठ राय, डॉक्टर उपेंद्र कुमार आलोक, श्री कन्हैया प्रसाद, श्री जितेंद्र प्रसाद ,श्री वीरेंद्र किशोर तिवारी, श्री शंकर साह, श्री विनोद कुमार सिन्हा, आदि ने बताया कि सिवान के पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव के घर की तरफ जाने वाली बिचला रास्ता नई बस्ती मोहल्ला के एक व्यक्ति द्वारा अपने निजी काम से मिट्टी गिराई थी लेकिन बरसात के कारण गिरी हुई मिट्टी जो पूरा कीचड़ में तब्दील गया है। मोहल्ला वासियों का कहना है कि इसकी शिकायत करते-करते हम लोग हार थक गए लेकिन नगर परिषद द्वारा इस ज्वलंत समस्या के निदान के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया। मोहल्ला वासियों का कहना है कि जल जमाव के चलते महामारी फैलने की भी आशंका है।

मोहल्ला के चारों तरफ नगर परिषद द्वारा बनाया गया नाला भी जाम हो गया है जिसके चलते कई घरों में नाला का गंदा पानी प्रवेश कर रहा है। जिसके चलते हल्की बरसात में भी पूरा मोहल्ला कीचड़ में तब्दील हो जाता है। कीचड़ में तब्दील होने के बाद मोहल्ला वासियों के साथ-साथ राहगीरों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। बाइक चालक ऑन बैलेंस होकर खूब गिर रहे हैं। अधिकांश बाइक चालक रोड के बीचो बीच में गिरकर घायल हो जा रहे हैं। रोड के बीचो बीच पर कीचड़मय के चलते अधिकांश मोहल्लावासी दूसरा रास्ता बदल कर जाने पर मजबूर है।

उक्त रास्ता पकड़ कर जाने में मोहल्ला वासियों में भय व्याप्त हो जा रहा है। बतादें कि मालवीय चौक से पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव के घर के तरफ जाने में तीन रास्ता पड़ता है। ऐसी ज्वलंत समस्या बिचला रास्ता में है। जहां पूरा मोहल्ला कीचड़मय हो गया है। बतादें की राकेश किराना स्टोर के नजदीक पूरब वाला बिचला रास्ता होते हुए पूर्व सांसद के घर तक जाता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026