परवेज अख्तर/सिवान : सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय पचलखी में मंगलवार को लाइट ऑफ इंडिया सोशल ग्रुप ने 57 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। प्रत्येक कक्षा के छात्रों को मेधा सूची तैयार कर उन्हें उनके पठन से संबोधित वस्तुओं का वितरण किया गया। कक्षा आठ में सूर्यभान कुमार को प्रथम, अभिषेक कुमार को द्वितीय तथा चंदन कुमार को तीसरा स्थान मिला। इनके अलावा वर्षा कुमारी, धनु कुमार, रेखा कुमारी, रविरंजन कुमार, वर्तिका,उजाला, गुड़िया, यास्मीन, नेहा, निभा, सुनीता, रानी, खुशी आदि अपने-अपने कक्षा में अव्वल रहे। पुरस्कार वितरण सुजीत कुमार पांडेय, गणेश पांडेय द्वारा किया गया। इस मौके पर वेदांत आनंद वर्मा, वीरेंद्र कुमार, भगवान पांडेय, राजकिशोर राम, पंकज कुमार, प्रमोद पांडेय, राघवेंद्र कुमार, मनोज कुमार, तुलिका, सरिता तथा मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने छात्रों को प्रोत्साहित किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…