Siwan News

एमएलसी ने सांसद पर लगाया धमकी देने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान : एमएलसी टुन्ना पांडेय ने मंगलवार को जिलाधिकारी व एसपी को आवेदन देकर सांसद ओमप्रकाश यादव पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामले में एमएलसी ने मंगलवार को आइबी में प्रेसवार्ता कर बताया कि सोमवार को करीब दो बजे जब वह अपनी गाड़ी से दिल्ली से सिवान लौट रहे थे तभी एक टोल प्लाजा से लगभग 45 किलोमीटर पहले मेरे मोबाइल पर कॉल कर धमकी दी गई। कॉल रिसीव करने पर मुझे जान से मारने की धमकी दी गई। फोन करने वाले ने कहा कि तुम सांसद ओमप्रकाश यादव का विरोध करना छोड़ दो नहीं तो जान से हाथ धो दोगे । जब मैंने उक्त व्यक्ति का नाम जानना चाहा तो उसने कॉल काट दिया। एक मिनट बाद उसी नंबर से मेरे उक्त मोबाइल पर दोबारा फोन करके कहा गया कि यदि मैंने सिवान के सांसद का विरोध करना नहीं छोड़ा तो मुझे अंजाम भुगतना पड़ेगा। टुन्ना पांडेय ने बताया कि दोनों बार कॉल इंटरनेट +626044 से किया गया था। इसके बाद मैंने ने वहीं से फोन कर घटना की जानकारी एसपी नवीनचंद्र झा को दी। मामले में बाद एसपी ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया। एसएलसी ने कहा कि उनकी बढ़ती हुई लोकप्रियता से नाराज होकर उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो डाला था। जिसमें बीजेपी सांसद ओमप्रकाश यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। एमएलसी का कहना है कि इसी मामले में उन्हें धमकी दी गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026