परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली बदलहाता गांव में अज्ञात अपराधियों ने सोये अवस्था में 55 वर्षीय रामस्वरूप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया है. बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात जसौली बदलहाता ग्राम निवासी रामस्वरूप सिंह प्रतिदिन भी भांति खाना खाकर घर के बाहर दरवाजे पर सोए हुए थे. इसी बीच अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. रामस्वरूप सिंह की खून से लतफ़त शरीर को देखकर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे.
बरहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है. रामस्वरूप सिंह की हत्या किस कारणों से की गयी है, अभी भी ग्रामीणों व परिजनों की समझ से परे है. मृतक के तीन पुत्र है. जिसमें बिहारीलाल सिंह, मुकेश कुमार व शेषनाथ कुमार शामिल है. सभी विवाहित है. घटना के पश्चात मृतक के पत्नी चंद्रावती देवी सहित सभी बच्चों का रोरोकर हाल बुरा है. लोगों के लाख समझाने के बाद भी उनके आंसु थमने का नाम नहीं ले रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये सीवान भेज दिया. थानाध्यक्ष रीतेश कुमार मंडल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…