Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पुलिस ने बरामद किया शराब, दो कारोबारी फरार

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बसंतपुर थाने के एएसआई रामजी सिंह यादव ने रविवार की शाम सूर्यपुरा मसान माई के समीप पुलिस बलों के साथ शराब के कारोबार किये जाने की प्राप्त हुई गुप्त सूचना पर छापेमारी की. पुलिस को देख मिठाई दुकान से एक व्यक्ति भाग गया. उसके बाद पुलिस ने मिठाई दुकान की तलाशी ली. जहां पुलिस ने 180 एमएल के 8 पीस विदेशी शराब की बरामदगी की.

वहीं पुलिस की कारवाई को देख बगल का चाउमीन दुकानदार 5 लीटर का एक गैलन पानी मे फेंक कर फरार हो गया. पुलिस ने फेंके गए गैलन से भी 5 लीटर देशी शराब बरामद किया. मामले में एएसआई रामजी सिंह यादव के बयान पर कांड संख्या 348/20 दर्ज कर शराब के कारोबारी व मिठाई दुकानदार लकड़ी नबीगंज ओपी के नरहरपुर के अनिल साह व सूर्यपुरा के नवल यादव को नामजद किया है. पुलिस दोनों कारोबारियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026