Gopalganj News in Hindi

अगलगी में हजारों की संपत्ति जलकर हुई खाक

परवेज अख्तर/गोपालगंज :-जिले के मीरगंज शहर से सटे नरइनिया दुर्गा मंदिर के समीप झोपड़ीनुमा एक होटल में रविवार की देर रात अचानक लगी आग से हजारों मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई | अग्नि पीड़ित होटल मालिक व मीरगंज थाने के हरनवाह गांव का रहने वाला बबन यादव ने इसकी लिखित सूचना पुलिस को दी है | पीड़ित बबन यादव नरइनिया के दुर्गा मंदिर के पास कई सालों से होटल खोलकर लिट्टी- चोखा बेचने का कार्य करता था| बताया जा रहा है कि रविवार की करीब दस बजे होटल मालिक बबन यादव होटल बंद कर अपने घर हरनवाह चला गया| इसके बाद करीब बारह बजे झोपड़ीनुमा होटल में अचानक आग लग गई | देखते ही देखते आग ने पूरी झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया | बाद में आग देख कर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी | उसके बाद दमकल की वाहन पहुंची | इसके पहले आग ने सब कुछ जलाकर खाक कर दिया | थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है |

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024