Categories: पटना

करोड़ों का सोना लूट कांड….गिरफ्तारी से पहले मेराज ने पुलिस टीम पर की थी फायरिंग

पटना: हाजीपुर में मुथूट फाइनेंस कंपनी व सुरभि ज्वेलर्स से लगभग चार करोड़ का सोना लूटने वाले गिरोह का सरगना मो.मेराज उर्फ अजय ने गुरुवार को सदर थाना पुलिस टीम पर फायरिंग की। इस फायरिंग में थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। उसकी दूसरी गोली मिस फायर हो गई। उसके गिरोह में शामिल फैजान के गुप्ती (लंबा चाकू) के प्रहार से दारोगा रामप्रीत यादव जख्मी हो गए। उनकी हथेली में जख्म हो गया। पुलिस टीम ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। दो बदमाश फरार हो गया। दारोगा मणिभूषण कुमार के बयान पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें वैशाली जिला के नगर थाना के पोखरा निवासी मेराज उर्फ अजय, बागदुल्हन निवासी फैजान, महुआ थाना के चकमजाहिद निवासी वसीम राज, रवि राज व मो.नेजाम को आरोपित बनाया गया है। इसके पास से पिस्टल, कारतूस, मिस फायर कारतूस, खोखा व मादक पदार्थ बरामद किया गया है।

सदर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि 25 जनवरी को जेल से निकलने के बाद मेराज का गिरोह शराब व मादक पदार्थ के धंधे में उतरने की तैयारी में था। इस धंधे में मोटी पूंजी लगाने के लिए मुजफ्फरपुर में बड़ी लूट की घटना की साजिश रच रहा था। इसके लिए वह व उसके गिरोह के लोग मझौलिया में आस मोहम्मद के मकान में किराये में रह रहा था। पूछताछ में मेराज ने लूट, छिनतई व गोली मारने की घटना की जानकारी पुलिस को दी है। उसने अपनी स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि पहले वह पेंटर व बाद में राजमिस्त्री का काम किया। पहली बार वह मोबाइल व रुपये लूट के मामले में 2019 में जेल में गया। जेल से बाहर आने के बाद महुआ के रवि से उसका संपर्क हुआ। उसने अधिक कमाई का लालच देकर शराब व मादक पदार्थ के धंधे में उतरने को तैयार कराया। शराब के धंधा चलाने के लिए छपरा के भगवान बाजार में एक एंबुलेंस व अमनौर में स्कार्पियो लूट लिया। दिघवारा में पिस्टल का भय दिखाकर स्कार्पियो की टंकी में डीजल भराया।

मेराज व फैजान बाइक से हाजीपुर से ताजपुर के रास्ते मुजफ्फरपुर आ रहा था। सकरा के नंदबिहार चौक के निकट वह शौच करने के लिए रुका। इसको लेकर एक स्थानीय व्यक्ति से उसका विवाद हो गया। उस समय वह नशे की हालत में था। उसने उसे गोली मार दी और वहां से फरार हो गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026